चचोर में जून के पहले दिन मेहरबान हुए बादल, शाम होते ही झमाझम बारिश ने दी दस्तक

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

रामपुरा तहसील के ग्राम चचोर में जून माह के पहले ही दिन मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर बाद आसमान में घने बादलों ने डेरा जमाना शुरू किया और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र बादलों से ढक गया। शाम करीब 5 बजे बादलों ने अपना रंग दिखाना शुरू किया और रिमझिम फुहारों के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हो गया।बारिश के चलते भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। सड़कों और गलियों में पानी बहता नजर आया, वहीं खेतों की ओर भी किसानों की निगाहें टिक गईं। जून की शुरुआत में हुई इस बारिश को किसान फसलों के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं।अचानक बदले मौसम ने क्षेत्र का माहौल पूरी तरह बदल दिया। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया। फिलहाल क्षेत्र में बादलों का डेरा बना हुआ है और मौसम विभाग द्वारा आगे भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट,,, दशरथ माली चचोर

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube