पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय रतलाम रेंज रतलाम श्री निमिष अग्रवाल, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री राजेश व्यास व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय जावद श्री रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, वेन्यू कार सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 31.05.2026 को संदिग्ध वाहनों की चैंकिग के दौरान ग्राम मानपुरा फण्टा पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी कमलेश पिता ईश्वरलाल गुर्जर उम्र 23 साल निवासी ग्राम सिडीयास पुलिस थाना माण्डल जिला भीलवाडा (राजस्थान) के कब्जे से कुल 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय एक काले रंग की होण्डाई वेन्यू कार नम्बर RJ 06 CG 9814 को बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद डोडाचूरा को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
जप्त मश्रुका :-
- 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किमती 6,00,000 रुपये।
- एक काले रंग की होण्डाई वेन्यू कार नम्बर RJ 06 CG 9814 कीगति 9,00,000 रुपये।
- एक एप्पल कम्पनी का एण्ड्राईड मोबाईल किमती 50,000 हजार रुपये।
गिरफ्तार आरोपी :-
- कमलेश पिता ईश्वरलाल गुर्जर उम्र 23 साल निवासी ग्राम सिडीयास पुलिस थाना माण्डल जिला भीलवाडा (राजस्थान)
नोटः- उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भुमिका रही।








