सडक किनारे बजरी माफियाओं का आतंक कभी भी हो सकता है सडक हादसा

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

*सड़क किनारे बालु रेती के ढेर लगाकर दुकानदार कर रहे व्यापार रेती के ढेर से हो रहे हादसे**बालु रेती के लिए ढेर को लेकर मनासा एसडीएम की जनसुनवाई में नगर परिषद मनासा वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता दिनेश राठौर ने की शिकायत*मनासा राजस्थान से बजरी(बालुरेती)बिना रायल्टी के लाकार यहां बेची जा रही है बालु रेती नगर के रामपुरा रोड़ सें हांसपुर फंटे तक बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी सड़क किनारे बालुरेती के ढेर लगाकर व्यापार कर रहे हैं सड़क किनारे लगे बालुरेती के ढेर से आएं दिन हादसे हो रहे हैं वहीं आंधी तूफान चलने पर रेती उड़कर वाहन चालकों के लिए परेशानियां खड़ी कर रहे हैं बालु रेती से सड़क किनारे किए जा रहे अस्थाई अतिक्रमण को लेकर प्रशासन का ध्यान नहीं दे रहा है आएं‌ दिन हो रहे हादसे को लेकर आज दुसरी बार मंगलवार को जनसुनवाई में बालुरेती के ढेर हाटने की शिकयत लेकिन नगर परिषद मनासा के वार्ड क्रमांक 02 पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता दिनेश राठौर पहुंचे और रामपुरा रोड़ से हांसपुर फंटे तक सड़क किनारे जगह जगह पर बालुरेती ढेर हाटने की शिकायत की है जिस पर मनासा एसडीएम श्रीमती किरण आंजना ने तत्काल नगर परिषद मनासा के सीएमओ कार्रवाई करने के निर्देश दिये है राठौर ने यह भी बताया बालुरेती का कारोबार करने वाले व्यापारी सड़क से महज 5 फीट दुरी पर रेती खाली करवाकर बालुरेती बेचने का काम कर रहे हैं यही नहीं सड़क से लगकर एक दो नहीं चार से पांच ढेर लगा रखें है बालु रेती के ढेर से होनी वाली समस्या को लेकर आज मंगलवार जनसुनवाई में नगर परिषद मनासा के वार्ड क्रमांक 02 पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता दिनेश राठौर ने मनासा एसडीएम श्रीमती किरण आंजना को जनसुनवाई में पहुंचकर सड़क किनारे लगे अवैध बालुरेती के ढेरों की मांग की है राठौर ने यह भी बताया की सड़क किनारे ढेर होने के कारण आएं दिन दुर्घटनाएं हो रही है कई बार शासन प्रशासन को इस मामले की शिकायत की है लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है राठौर यह भी बताया कि बालुरेती के ढेर में हादसों का खतरा बढ़ रहा है वहीं बारिश का मौसम होने के कारण आएं दिन आंधी तुफान और हवा चलने से रेती उड़कर वाहन चालकों की आंखों में आ रही है और दुर्घटना हो रही है प्रशासन और पुलिस एवं नगर परिषद मनासा इस समस्या को गंभीरता से लेकर सड़क किनारे लगे रेती के ढेर उठवाने की कार्रवाई करना चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके*आज जनसुनवाई में सड़क किनारे बालुरेती बड़े बड़े ढेर की शिकायत मिली है नगर परिषद मनासा सीएमओ को कारवाई करने के निर्देश दिये है* *श्रीमती किरण आंजना* *एसडीएम मनासा*

ब्यूरो रिपोर्ट,,, दशरथ माली,,,

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube