राष्ट्रीय एकता शिविर में एनएसएस स्वयंसेविका गुर्जर का चयन मनासा

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

राष्ट्रीय एकता शिविर में एनएसएस स्वयंसेविका माया गुर्जर का चयनमनासा/-राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा की स्वयंसेविका माया गुर्जर, पिता शिवलाल जी गुर्जर, का राष्ट्रीय एकता शिविर 2026 हेतु चयन हुआ है। यह शिविर बिहार के भागलपुर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वे 4 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक सहभागिता करेंगी। इस राष्ट्रीय स्तर के शिविर में माया गुर्जर मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न राज्यों से आए स्वयंसेवकों के साथ सहभागिता करेंगी। शिविर के दौरान उन्हें बिहार की संस्कृति, विरासत एवं ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित होने का अवसर प्राप्त होगा, साथ ही देश के विभिन्न प्रांतों से आए स्वयंसेवकों की भाषा, संस्कृति एवं परंपराओं को समझने का अनुभव मिलेगा।शिविर में आयोजित विविध गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेविका राष्ट्र सेवा, समाज सेवा, सामाजिक विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण के विभिन्न पहलुओं को सीखेंगी, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा। यह चयन महाविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

ब्यूरो रिपोर्ट,, manasa

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube