मंदसौर में चली गोली एक साथ तीन क़ी जीवन लीला समाप्त

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

मंदसौर में चली गोली एक साथ तीन क़ी जीवन लीला समाप्त. घटना मंदसौर की बताई जा रही है जो हां 31 दिसंबर की रात्रि को हुए हत्याकांड में पति-पत्नी सहित गोली चलाने वाले व्यक्ति ने खुद को गोली मार कर किया समाप्त, पहले पति- पत्नी की गोली मारकर हत्या की, गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी आए तो गोली चलाने वाले ने खुद को मारी गोली.. #MP के #मंदसौर में #थर्टी1st (31 दिसंबर 2025) की रात हुए तिहरे #हत्याकांड का पूरा सच जानिए… -सोने- चांदी के लेन देन में हत्या और फिर आत्मघाती निर्णय.. -राजस्थान के निम्बाहेडा का रहने वाला है हमलावर मृतकमध्यप्रदेश के शहर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक दर्दनाक घटना हो गई। गोल चौराहा क्षेत्र में दिलीप एजेंसी के संचालक व उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। बाद में आरोपित ने खुद को भी गोली मार ली। सूत्रों के अनुसार विवाद सोने-चांदी की खरीदी को लेकर बताया जा रहा है।बुधवार रात लगभग 8:30 बजे 60 वर्षीय दिलीप पुत्र ज्ञानमल छिंगावत जैन व उनकी पत्नी रेखा जैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके बाद हमलावर ने बाहर भागने की कोशिश की पर तब तक गोली की आवाज सुनकर लोग एकत्र होने लगे तो उसने अंदर जाकर खुद को भी गोली मार ली।हमलावर का नाम की पुष्टि करने में पुलिस अधिकारी लगे हैं। बाद में एसपी विनोदकुमार मीना भी मौके पर पहुंचे। अभी तीनों के शव घर में ही है और पुलिस व फोरेंसिंक एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं। एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि तीनों की मौत हो गई है पर क्या विवाद हुआ और घटना क्यों हुई इसकी जांच के बाद ही पता चलेगा।मृतक दिलीप जैन छिंगावत व्यापारियों का सोना लेकर जेवर बनाने का काम करते थे। मंदसौर और आस-पास के लोगों का कई किलो सोना इनके पास था।#हत्यारा व विकास (पिता गोपाल सोनी), निवासी निम्बाहेड़ा, दिलीप जैन के घर पहुंचा था। उस समय दिलीप जैन और उनकी पत्नी रेखा घर में मौजूद थे। घटना रात करीब साढ़े 8 बजे की है। आसपास के लोगों ने घर के भीतर से गोली चलने की आवाज सुनी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी विनोद कुमार मीना के अनुसार, घटनास्थल से पति-पत्नी समेत तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से एक पिस्टल और एक चाकू भी मिला है। तीनों शवों को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर ली है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट,,,

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube