मध्य प्रदेश में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाना अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध नीमच पुलिस का अभियान कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध गांजे की खेती का खुलासा लगभग तीन क्विंटल गांजे के लगभग 10,000 हरे पौधे ज्त पुलिस थाना कुकड़ेश्वर की सफलतम कार्यवाही थाना कुकड़ेश्वर द्वारा माह दिसंबर में मादक पदार्थ की अवैध खेती के विरुद्ध दूसरी बड़ी कार्यवाही मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक प्रदेश द्वारा अवैध मादक पदार्थ केविरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज रतलाम व पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा सश्री निकिता सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर निरीक्षक भीम सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस थाना कुकड़ेश्वर थाना मनासा एवं रामपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम आमद रगसपुरिया रोड स्थित खेत में गेहूं और रायड़े की फसल की आड़ में अवैध गांजे की खेती का खुलासा कर लगभग 3 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ गांजे के करीबन 10,000 छोटे-बड़े हरे पौधे ज्त करने में सफलता मिली है। विगत दिनों अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रों में अफीम गांजा आदि मादक पदार्थों की अवैध खेती हेतु मुखबेर तंत्र को सक्रिय करने एवं ड्रोन के माध्यम से सर्चिग अभियान चलाया जाकर कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए थे। दिनांक 22 दिसंबर 2025 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आमद रगसपुरिया रोड पश्चिम की ओर कुएं वाले खेत से 500 मीटर दूरी पर पत्थर की मेड़ वाले खेत जहां गेहूं और रायड़े की फसल की आड़ में अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे उगा रखे हैं। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर द्वारा पुलिस थाना मनासा एवं रामपुरा पुलिस टीम के साथ सर्वे क्रमांक 85 आबंध रगतपुरिया रोड पश्चिम की ओर कुएं वाले खेत से 500 मीटर दूरी पर पत्थर की मेड़ वाले खेत पर दबिश देकर लगभग 10,000 गांजे के हरे गीले पौधे ज्त किए गए। प्रकरण में सर्वे क्रमांक 85 पर स्थित भूमि स्वामी के संबंध में राजस्व विभाग से जानकारी प्राप्त की जा रही है। माह दिसंबर में ही दिनांक 5 दिसंबर 2025 को कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम शोपुरिया चक्कीवाला स्थित सर्वे क्रमांक 108 के खेत से 3 क्विंटल 25 किलोग्राम के लगभग 15000 गांजे के हरे गीले पौधे जप्त किए गए थे। ज्त मादक पदार्थ करीबन 10,000 गांजे के हरे गीले पौधे वजनी 3 क्विंटल 12 किलो कीमती करीबन ₹1 लाख उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर थाना मनासा थाना रामपुरा तथा उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहे स्टार हिंदी न्यूज़ चैंनलकी खबर,, हर खबर पर हमारी नजर
ब्यूरो रिपोर्ट,, दशरथ माली /अज्जीमुल्ला खान














