नीमच मध्य प्रदेश ।।हिंगोरिया रेलवे फाटक पर सुबह बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक पर पहले से खड़ी ट्रैकिंग/मेंटेनेंस मशीन से मंदसौर की ओर से आ रहा टावर व्हीकल रेलवे इंजिन अनियंत्रित होकर आमने-सामने जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 4 से 5 लोग घायल हुए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे की वजह सिग्नल या संचार गड़बड़ी की आशंका है, जांच जारी है।,,
ब्यूरो रिपोर्ट,नीमच

अज़ीमुल्ला खान/दशरथ माली
9179319989/7582066951

















