देर रात इंदौर में स्कॉर्पियो ने तीन छात्रों को रौंदा, दो की मौत, स्कॉर्पियो छोड़ भागे आरोपी
इंदौर:- इंदौर में एक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन इंजीनियरिंग छात्र को रौंद दिया। दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। तीनों खंडवा के रहने वाले हैं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार 4 युवक गाड़ी छोड़कर भाग निकले।
हादसा शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे लाइफ केयर हॉस्पिटल के सामने हुआ। कृष्ण पाल सिंह तंवर (20) और आयुष राठौर (20) की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है।
बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र थे बाइक सवार कृष्ण पाल छैगांवमाखन का रहने वाला था, उसके पिता जीवन सिंह किसान हैं। आयुष राठौर मूंदी का रहने वाला था, उसके पिता अजय राठौर पूर्व में पार्षद रह चुके हैं। घायल श्रेयांश राठौर भी मूंदी का रहने वाला है और रिश्ते में आयुष राठौर का भाई है। तीनों इंदौर के प्रेस्टीज कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट,,,

अज़ीमुल्ला खान/दशरथ माली
9179319989
7582066951














