मंदसौर: बसई चंबल पुलिया पर भीषण हादसा, बाइक सवार महिला नदी में गिरी; तैरकर बची जान
मंदसौर। जिले के बसई स्थित चंबल पुलिया पर एक सड़क हादसे में एक महिला बाइक से उछलकर नदी में जा गिरी, हालांकि महिला ने साहस दिखाते हुए तैरकर अपनी जान बचाई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक का पैर फ्रैक्चर होना बताया जा रहा है।
दुर्घटना का विवरण
- मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बसई चंबल पुलिया पर हुआ।
- हादसे के शिकार लोग धलपट प्रतापपुरा के बताए जा रहे हैं, जो एक बाइक पर सवार थे।
- दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी महिला उछलकर नदी में गिर गई।
- महिला ने तुरंत तैरना शुरू कर दिया और खुद को संभाला।
- निर्माणाधीन पाइप लाइन का कार्य कर रहे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए स्टीमर की मदद से महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला।
- वहीं, बाइक सवार युवक को पैर में फ्रैक्चर आया है।
कार चालक की पहचान और महिला का परिचय - यह हादसा जिस कार से हुआ, वह कार खेता खेड़ा निवासी अशोक सूर्यवंशी के भाई की बताई जा रही है।
- नदी में गिरी महिला की पहचान गुराडिया प्रताप निवासी सुचित्रा चौहान के रूप में हुई है, जो नायब नजीर के पद पर कार्यरत हैं।
- उनके पिता का नाम राधेश्याम चौहान है, जो वृताकार समिति सुवासरा में सेल्समैन हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट,,,,

अज्जीमुल्ला खान/दशरथ माली
9179319989/7582066951















