*मध्य प्रदेश और राजस्थान की पुलिस को मिल रही लगातार सफलता के तहत वही आज राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस के द्वारा मंदसौर जिले के चार कुख्यात बदमाश चोरों को जेसीबी मशीन के साथ गिरफ्तार कर आगे की ठौस कार्रवाई चल रहीमिली जानकारी के अनुसार आज मध्य प्रदेश और राजस्थान की पुलिस को मिल रही लगातार सफलता के तहत वही आज राजस्थान की चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस ने चित्तौड़गढ़ रेल्वे स्टेशन क्षेत्र से चोरी की गई जेसीबी को करीब 100 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद एमपी के मंदसौर जिले से बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 30 सितंबर को प्रार्थी चित्तौड़गढ़ रेल्वे स्टेशन के पास रहने वाले हरीश सालवी ने सदर चित्तौड़गढ़ थाने पर एक रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 30 सितंबर की मध्यरात्रि को मेरे घर बाहर खडी जेसीबी को अज्ञात बदमाश चोरो चुरा कर ले गये है। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जेसीबी की तलाश व वारदात में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन व डीवाईएसपी विनय कुमार चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह के नेतृत्व एएसआई देवीलाल,कानि गजेन्द्र विनोद कुमार पदम कुमार हेमेन्द्र सिंह की एक पुलिस टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा भरसक प्रयास कर चोरी की गई जेसीबी मशीन को करीब 100 सीसीटीवी कैमरे देखकर 150 किलो मीटर दुर लसुडिया ईला थाना दलौदा जिला मन्दसौर मध्यप्रदेश से बरामद की गई एंव प्रकरण में वांछित आरोपियों को दलौदा जिला मन्दसौर से गिरफ्तार किया गया जेसीबी बरामदगी व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी में कानि गजेन्द्र सिंह की विशेष भुमिका रही गिरफ्तार कुख्यात बदमाश चोर आरोपी:गिरफ्तार चारों आरोपी एमपी के मंदसौर जिले के दलौदा थाना अंतर्गत लसुडिया ईला निवासी रोहित मीणा पिता प्रमोद कुमार मीणा उम्र 18 साल रेल्वे स्टेशन कुमारवाडा मोहल्ला दलौदा निवासी सचिन पिता बगदीराम सरगरा उम्र 30 साल एवं अनिल पिता सीताराम नाथ उम्र 28 साल तथा गौतम नगर दलौदा निवासी फिरोज खॉ पिता अफजल खाँ मुसलमान उम्र 40 साल को गिरफ्तार कर आगे की ठौस कार्यवाही चल रही है। और पुलिस के द्वारा बदमाश चोरों के रिकॉर्ड खखाले जा रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट,,,,,

अज़ीमुल्ला खान/दशरथ माली
9179319989/7582066951














