डिप्टी सीएम का पुतला जलाने पहुंचे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की पिटाई, पुलिस ने बचाई जान

By अजिमुल्ला खान

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

मंदसौर। सेना के खिलाफ आपत्तिजनकर भाषण देने के मामले में घिरे प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवडा के गृह जिले मंदसौर में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया था। मल्हारगढ में पुतला जलाने के दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की झडप हुई तो वहीं बूढा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संजीत के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वरलाल धाकड की पिटाई लगा दी। पुलिस ने ब्लॉक अध्यक्ष की जान बचाई। इस मामले में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कडी निंदा करते हुए भाजपा सरकार को घेरा है।

प्रदेश के डिप्टी सीएम मल्हारगढ विधानसभा सीट से विधायक है। उन्हीं के गढ में आज शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया था। मल्हारगढ में पुलिस ने फायर ब्रिगेड से पानी की बौछारें कर पुतले को बुझाने की कोशिश की, वहीं हल्की झडप हुई। कुछ लोगों को पुलिस ने यहां से हिरासत में भी लिया। किसी भी हाल में पुतला दहन न हो, इसलिए पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने पुतले को छिनने की कोशिश की। वहीं बूढा में पुतला दहन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर पहुंचे और ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वरलाल धाकड के साथ मारपीट शुरू कर दी। भीड से जैसे-तैसे पुलिस ने ब्लॉक अध्यक्ष को छुडाया। ब्लॉक अध्यक्ष के कपडे भी फट गए थे। इस मामले में एक्स और फेसबुक पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भाजपा को आडे हाथों लेते हुए लिखा है कि-लोकतंत्र को नकारने वाले खुलेआम “गुंडागर्दी” कर हैं! सेना का खुला अपमान करने वाले उप मुख्यमंत्री के इशारे पर ही कांग्रेस सिपाहियों पर हमला हो रहा है!

ब्यूरो रिपोर्ट,,,,,

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube