केंद्र सीआरपीएफ नीमच ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 2026

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

ब्यूरो रिपोर्ट आवेश खान

नीमच विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित । जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।” रही, जिसके अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के महत्व पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व श्री प्रमोद कुमार साहू, कमांडेंट, ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कैंप परिसर में पौधारोपन कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल एक सामाजित दायित्व नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए हमारी नैतिक जीमेदारी भी है। प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अधिक वृक्षारोपण कर उनके संकल्प लेना चाहिए।” इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं परिसर के रहवासियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के कुल 300 पौधे लगाए गए जिसमें नीम, पीपल, आम, इमली, जामुन, बरगद एवं अन्य स्थानीय प्रजातियों को सम्मिलित किया गया, जो न केवल पर्यावरण दृष्टिकोण से उपयोगी हैं, बल्कि जैव विविधता को भी समृद्ध करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता तथा जलवायु परिवर्तन से संबंधित विषयों पर जागरूकता संदेश भी दिया गया। अध्यक्ष महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि जलवायु संतुलन एवं हमारे सुरक्षित भविष्य का आधार है। उन्होंने सभी कार्मिकों से पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कार्मिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिकाधिक वृक्षारोपण तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों में निरंतर योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube