पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश व्यास के निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं श्रीमान एसडीओपी श्री रोहित राठोर जावद के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये सिंगोली थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंगोली द्वारा अवैध मादक पदार्थ 0.620 किलोग्राम अफीम व हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकल जप्त किया है।
दिनांक 03.06.2026 को अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु लगाई गई पुलिस टीम के द्वारा ताल कोज्या रोड़ प्रेमपुरा फण्टे पर पहुँचकर नाकाबन्दी करते परलई तरफ से आ रहा एक काले रंग की मोटर सायकिल का चालक जो पुलिस की नाकाबंदी को देखकर अपनी मोटर सायकिल को पलटाकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे शंका होने पर रोककर उसे उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम दल्लीचंद पिता पन्नालाल जाति धाकड़ नवासी ग्राम हमेरगंज ग्राम पंचायत टोलू का लुहारिया थाना जावदा जिला चित्तौड़गढ़ राज. का होना बताया उक्त मो०सा० में अवैध मादक पदार्थ भरा होने की पूर्ण संभावना होने की शंका होने पर फोर्स, पंचान की मदद से उक्त मो०सा० तलाशी लेते उक्त मो०सा० बाये तरफ के पैनल को खोलने पर फिल्टर के पास वाले स्थान पर रखी मिली पारदर्शी प्लास्टीक की थैली को निकालकर चेक करते उसमें 0.620 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर आरोपी दल्लीचंद पिता पन्नालाल जाति धाकड़ निवासी ग्राम हमेरगंज ग्राम पंचायत टोलू का लुहारिया थाना जावदा जिला चित्तौड़गढ़ राज. को गिरफ्तार किया गया है।
जप्त संपत्ती- 01. अवेध मादक पदार्थ अफीम वजनी 0.620 कि.ग्रा कीमती कुल 3,10,000 रू 02. हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकल की कीमती 50000 रूपये
सराहनीय कार्य उक्त कार्य मे थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।







