विधायक महेश चौधरी का हर्खियाखाल फंटे पर हुआ जोरदार स्वागत भाजपा राज में किसानों का खर्चा दोगुना

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

​दशरथ माली चीताखेड़ा

3 जून। नीमच जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने आए मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं राजस्थान विधायक महेश चौधरी का बुधवार का जोरदार ऐतिहासिक स्वागत किया गया। नीमच से मंदसौर जाते समय हरकियाखल सांधा मार्ग पर स्थित विनायक होटल के समीप कांग्रेस नेता पर्वत सिंह जाट के नेतृत्व में जाट समाज और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में एक भव्य स्वागत मंच सजाया था।
​जैसे ही विधायक का काफिला आयोजन स्थल पर पहुंचा, पहले से ही पलक-पावडे बिछाए बैठे सैकडों कार्यकर्ताओं से पूरा क्षेत्र कांग्रेस जिंदाबाद , महेश चौधरी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं और जाट समाज के प्रबुद्ध जनों ने चौधरी का शाल-श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया और उन पर जमकर पुष्पवर्षा की। जाट समाज द्वारा किया गया स्वागत सम्मान से श्री चौधरी गदगद हो गए, कहा समाज के साथ बैठना बहुत सुकून देता है।
​भाजपा सरकार पर तीखा हमला,किसानों के साथ हुआ बड़ा धोखा

​मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेश चौधरी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन में आज देश का अन्नदाता सबसे ज्यादा पीड़ित और परेशान है। सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का झुनझुना थमाया था, लेकिन हकीकत में किसानों का खर्चा दोगुना कर दिया गया है। खाद की बोरी का वजन 50 किलो से घटाकर 40 किलो कर दिया गया, जबकि उसकी कीमतें दोगुनी बढ़ा दी गईं। यह किसानों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है।
​पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी और खींचतान पर भी उन्होंने खुलकर बात की। चौधरी ने बिना लाग-लपेट के कहा कि आज कांग्रेस में कुछ लोग मुख्य संगठन को मजबूत करने के बजाय खुद का व्यक्तिगत संगठन (घुट) चमकाने (मजबूत) करने में लगे हुए हैं। उन्होंने नसीहत दी कि यदि भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंकना है, तो सभी को निजी स्वार्थ छोड़कर मूल संगठन को मजबूत करना होगा।
​जाट समाज से एकजुटता की अपील
​कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद जाट समाज के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकजुटता में है। बदलती राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों में जाट समाज को अपनी एकता को और अधिक मजबूत बनाए रखना होगा।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube