विश्व पर्यावरण दिवस पर रामपुरा में हरियाली का संकल्प, नगर परिषद ने किया पौधारोपण

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

ब्यूरो रिपोर्ट ओवैस खान

रामपुरा, नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद रामपुरा द्वारा नगर के अंतिम छोर स्थित टीचिंग ग्राउंड में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और आमजन को प्रकृति के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए वृक्षारोपण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए शुद्ध वायु, जल संरक्षण और जैव विविधता को भी सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
नगर परिषद अध्यक्ष सीमा जितेंद्र जागीरदार ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के.एल. सूर्यवंशी, इंजीनियर स्वप्निल भूरिया, कार्यालय अधीक्षक नंदलाल प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़, विधायक प्रतिनिधि दीपक मोर्चा, पार्षदगण एवं नगर परिषद के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर नगर को हरा-भरा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने, प्लास्टिक उपयोग कम करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उन्हें संरक्षित रखने की शपथ ली।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube