ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के रामपुरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

ब्यूरो रिपोर्ट आवेश खान

रामपुरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुरा के तत्वावधान में मध्य प्रदेश शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला का विधायक कार्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला का पुष्पमालाएं पहनाकर एवं साफा बांधकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत समारोह में संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्र के विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए ऊर्जा मंत्री का अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली तथा सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube