जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

नीमच, 20 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में नारकोटिक्स एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्टर सभाकक्ष, नीमच में जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव ने की।

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सात प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गई। इसके तहत जिले में अफीम, गांजा एवं भांग की अवैध खेती की सघन निगरानी, अंतर्राज्यीय प्रकरणों की जांच की नियमित समीक्षा, स्कूलों एवं कॉलेजों में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए व्यापक जागरूकता अभियान, मादक फसलों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रमों का संचालन, जिले में संचालित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का नियमित पर्यवेक्षण, नशे के आदी व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें उपचार एवं पुनर्वास के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा नशा प्रभावित क्षेत्रों (हॉट स्पॉट) का चिन्हांकन कर वहां विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के नशे से संबंधित सामग्री की बिक्री पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने, नशे की रोकथाम के लिए बेहतर सर्विलांस तंत्र विकसित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी बढ़ाने तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से कार्ययोजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भादौरिया,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद, मनोवैज्ञानिक एवं नशा मुक्ति केंद्र से श्री जीवन तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube