रामपुरा (नीमच) रामपुरा के सिविल अस्पताल में आज इलाज में लापरवाही और डॉक्टर के गैर-जिम्मेदाराना रवैये का एक गंभीर मामला सामने आया है? बाइक दुर्घटना में घायल एक बच्ची को इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां के डॉक्टर अभिषेक चौहान द्वारा इलाज में बरती गई देरी और टालमटोल के कारण परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार बाइक से गिरने के कारण एक बच्ची के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था? परिजन उसे तत्काल राहत के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए? बच्ची के दादा जाहिद भाई, ने बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर अभिषेक चौहान वहां मौजूद थे? हालांकि, जैसे ही बच्ची के पिता उसे लेकर अंदर जाने लगे, डॉक्टर साहब अस्पताल परिसर स्थित अपने आवास (घर) के अंदर चले गए?
परिजनों के गंभीर आरोप
बच्ची के दादा का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर को फोन लगाया, तो डॉक्टर ने उन्हें यह कहकर गुमराह किया कि वे अभी अस्पताल में नहीं, बल्कि बाहर हैं? इस बीच, बच्ची दर्द से बुरी तरह रोती रही और इमरजेंसी केस होने के बावजूद उसे इलाज नहीं मिला। परिजनों का दावा है कि करीब आधे घंटे तक वे इंतजार करते रहे? उन्होंने अस्पताल में डॉक्टर के आवास का दरवाजा खटखटाया और घंटी भी बजाई, लेकिन डॉक्टर बाहर नहीं आए?
पत्रकारों ने भी किया संपर्क, पर डॉक्टर रहे नदारद
इस मामले की सूचना मिलने पर जब मौके पर मौजूद पत्रकारों ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर अभिषेक चौहान से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया और उन्हें फोन भी लगवाया, लेकिन डॉक्टर साहब आधे घंटे तक अपना पक्ष रखने के लिए बाहर नहीं आए। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद भी डॉक्टर की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया?
इलाज में देरी, अंतत? नीमच रेफर
काफी देर इंतजार के बाद कोई अन्य डॉक्टर वहां पहुंचा और बच्ची को इंजेक्शन लगाया गया? लेकिन, वहां पर्याप्त सुविधाएं न होने और डॉक्टर के व्यवहार से निराश होकर परिजन बच्ची को बेहतर इलाज के लिए नीमच ले जाने को मजबूर हुए। परिजनों का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद डॉक्टर का फोन पर झूठ बोलना और इलाज में देरी करना घोर लापरवाही है?
इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की जिम्मेदारी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं? स्थानीय लोग अब इस मामले में उच्च अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं?
रामपुरा सिविल अस्पताल में लापरवाही का आरोप इमरजेंसी में भी इलाज के लिए घंटों रोती रही बच्ची परिजनों ने डॉक्टर परलगाए गंभीर आरोप
By starhindinewslive@gmail.com
Published On:









