उदयपुर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से 40.730 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
सीबीएन को सूचना मिली थी कि आरोपी ट्रेन से मुंबई डोडा चूरा तस्करी के लिए ले जाने वाले हैं। 18 जुलाई को रेलवे स्टेशन पर निगरानी के दौरान संदिग्धों को पकड़ा गया। भीड़ और सुरक्षा कारणों से आरोपियों को सामान सहित सीबीएन कार्यालय लाया गया, जहां तीन ट्रॉली बैगों की तलाशी में 40.730 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण की जांच जारी है।









