कुकड़ेश्वर। अवैध शराब के खिलाफ कुकड़ेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज तलाऊ क्षेत्र के एक डेरे पर दबिश दी।`
दबिश के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से शराब बनाने के लिए रखा गया लगभग 600 लीटर महुआ लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही कच्ची शराब बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री भी जप्त की गई।`
पुलिस को मौके से कोई आरोपी हाथ नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।`
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।`









