केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने दो अलग-अलग कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 978.820 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा, 07.71 ग्राम LSD (500 ब्लॉट्स) तथा एक बोलेरो पिकअप वाहन जब्त किया है।
पहली कार्रवाई में नीमच जिले के डिकेन गांव के पास जंगल में लावारिस खड़ी बोलेरो पिकअप से 48 बोरों में भरा 978.820 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। दूसरी कार्रवाई में जयपुर एफपीओ पर मैक्सिको से आए एक अंतरराष्ट्रीय पार्सल की जांच के दौरान 500 LSD ब्लॉट्स (7.71 ग्राम) जब्त किए गए।
दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जांच जारी है। CBN ने कहा कि “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और ड्रग नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।









