मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना द्वारा अवैध मादक पदार्थ मे फरार आरोपियो की धरपकड हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है जिसके तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ श्री पिन्टु बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मल्हारगढ निरीक्षक अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में एनडीपीएस एक्ट मे 02 फरार आरोपियो को पकडने मे सफलता मिली है।
कार्य का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 16.07.26 को मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुवे पिपलिया विशन्या व ग्राम पहेडा के बीच पिपलिया विशन्या से एक बिना नंबर की सफेद रंग की अल्टो कार व आरोपी अरुण पिता समरथ चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम लसुडिया कदमाला को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 05 कट्टो में भरा कुल 69.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया जाकर थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक 134/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौराने विवेचना गिरफ्तार आरोपी अरुण चौहान को अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति भारत पिता कारुलाल चौहान उम्र 42 साल निवासी ग्राम लसुडिया कदमाला थाना मल्हारगढ़ तथा मादक पदार्थ खरीदने वाले व्यक्ति नरेश पिता बाबु बारिया उम्र 33 साल निवासी मेहन्दीखेड़ा थाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है।
नाम गिरफ्तार आरोपीः
- भारत पिता कारुलाल चौहान उम्र 42 साल निवासी ग्राम लसुडिया कदमाला थाना मल्हारगढ़
- नरेश पिता बाबु बारिया उम्र 33 साल निवासी मेहन्दीखेड़ा थाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ
सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मल्हारगढ व पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।









