मंदसौर डीजे की आवाज कम करने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में घायल भेरूलाल चौहान की उदयपुर में मौत, परिजनों ने किया मंदसौर गांधी चौराहा पर चक्काजाम।

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

मंदसौर वाईडीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम माल्याखेड़ी में बाहर से आकर किराए पर रह रहे एक परिवार व्यक्ति द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने पर हुए विवाद में 9 जुलाई को मारपीट के शिकार हुए स्थानी निवासी भैरूलाल चौहान की उपचार के दौरान 17 जुलाई को उदयपुर में मौत हो गई। मृतक भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश चौहान के पिता भेरूलाल चौहान थे।

क्या हुआ था घटना
जानकारी के अनुसार 9 जुलाई को माल्याखेड़ी गांव में किराए पर रह रहे कुछ बाहरी व्यक्तियों द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। स्थानीय निवासी भेरूलाल चौहान ने जब आवाज कम करने को कहा तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में भेरूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत उदयपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गत 17 जुलाई की रात करीब 11 बजे उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार
घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक विनोद मीना को अवगत कराया गया। एसपी मीना के निर्देश पर मंदसौर पुलिस की एक टीम तत्काल उदयपुर सिविल अस्पताल भेजी गई। पुलिस की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को मंदसौर लाया गया।

परिजनों का प्रदर्शन
शव मंदसौर पहुंचने के बाद मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने गांधी चौराहा रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए। उनका कहना था कि जब तक उचित कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलता, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश देकर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन माने और पुलिस ने परिवार के लोगों को पुलिस वाहन से उनके घर तक पहुंचाया।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube