रामपुरा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आमलिया नाले के पास अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी।
इस दौरान मौके से लगभग 300 लीटर लाहन बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।









