आबादी के बीच गहरा हुआ राजस्व तालाब, ग्रामीणों में हादसे की आशंका; निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था की मांग

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झातला। ग्राम पंचायत झातला के आबादी क्षेत्र के बीच स्थित राजस्व तालाब की कथित रूप से अत्यधिक गहरी खुदाई किए जाने को लेकर ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तालाब से हजारों ट्रॉली मिट्टी निकाली जा चुकी है, जिससे तालाब सामान्य से कहीं अधिक गहरा हो गया है और अब यह संभावित दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।ग्रामीणों के अनुसार यह राजस्व तालाब मुख्य सड़क के बिल्कुल समीप स्थित है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्कूली बच्चे, राहगीर और वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा आसपास के मवेशी भी इसी तालाब पर पानी पीने आते हैं। ऐसे में तालाब की अत्यधिक गहराई और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि बरसात के दौरान तालाब पानी से लबालब भर गया तो इसकी वास्तविक गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होगा, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाएगा। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस गंभीर विषय को प्राथमिकता से लेते हुए तत्काल सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने चाहिए।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तालाब की खुदाई किस योजना और किस अनुमति के तहत कराई गई, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए तथा तालाब के चारों ओर सुरक्षा दीवार, बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार एजेंसियों की होगी।

सिंगोली से विशेष संवाददाता ख्वाजा हुसैन की रिपोर्ट

अज्जीमुल्ला खान,, 9179319989

दशरथ माली,, 7582066951

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube