मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 48 घण्टे मे नाबालीग अपह्त बालिका को किया दस्तयाब एक आरोपी गिरफ्तार

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पुलिस अधीक्षक महोदय जिला नीमच राजेश व्यास के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति हेमलता अग्रवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी मनासा श्रीमति शाबेरा अंसारी के द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी कर परिजनों को सुपुर्द करने के लिये निर्देशित किया गया। जिनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री निलेश अवस्थी के नेतृत्व मे मनासा पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत नाबालिग अपहृत बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 01.07.2026 को फरियादी ने थाने पर आकर रिपोर्ट किया कि मेरी पोती अपनी

सहेली के यहाँ पढ़ने जाने का बोलकर गयी जो बहुत समय तक वापस नहीं आई जिसकी तलाश मेरे द्वारा आसपास क्षेत्र में की गई लेकिन मेरी लड़की का कही पता नहीं चला। गुमशुदा बालिका नाबालिग होने से सुचनाकर्ता की रिपोर्ट पर थाना मनासा पर अपराध क्रमांक 322/2026 पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अलग-अलग टीमे तैयार कर नाबालिग बालिका की तलाश हेतु अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना की गई। तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एंव मुखबीर सूचना के आधार पर नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपीः-पुलिस टीमः-

हरिश तम्बोली पिता सोहनलाल तम्बोली निवासी कुकडेश्वर।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक निलेश अवस्थी, उनि सपना राठौर, सउनि दिलीप कुमार, मआर सपना शक्तावत ।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube