सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय रतलाम रेंज रतलाम श्री निमिष अग्रवाल, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री राजेश व्यास व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हेमलता अग्रवाल एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय जावद श्री रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 203 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, होण्डाई क्रेटा कार सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 30.06.2026 की रात्रि में संदिग्ध वाहनों की चैंकिग के दौरान मानपुरा फण्टा के पास मानपुरा-सामरों का लेवा रोड पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी कमलेश उर्फ सचिन पिता माधुलाल धाकड़ उम्र 21 साल निवासी ग्राम कंथारिया पुलिस थाना बैगु जिला चित्तोडगढ़ (राजस्थान) के कब्जे से कुल 203 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय एक सफेद रंग की बिना नम्बर की हुण्डई क्रेटा कार को बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद डोडाचूरा को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
जप्त मश्रुका :-
- 203 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किमती 30,45,000 रुपये।
- एक सफेद रंग की बिना नम्बर की हुण्डई क्रेटा कार कीमति 10,00,000 रुपये।
- एक एण्ड्राईड मोबाईल किमती 10,000 रुपये।
गिरफ्तार आरोपी :-
- कमलेश उर्फ सचिन पिता माघुलाल धाकड़ उम्र 21 साल निवासी ग्राम कंथारिया पुलिस थाना बैगु जिला चित्तोडगढ़ (राजस्थान)
नोटः- उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भुमिका रही।









