रामपुरा थाना परिसर में राजस्व-पुलिस का संयुक्त शिकायत निवारण शिविर संपन्न, 68 आवेदन प्राप्त, अधिकांश का मौके पर हुआ निराकरण

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

रामपुरा, नीमच। माननीय कलेक्टर नीमच के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) मनासा के आदेशानुसार गुरुवार को पुलिस थाना रामपुरा परिसर में राजस्व एवं पुलिस विभाग का संयुक्त शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन की राजस्व एवं पुलिस संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से समाधान करना रहा।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ पहुंचे। इस दौरान कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि सीमांकन, नामांतरण, रास्ता विवाद, कब्जा, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार सहित अन्य राजस्व एवं पुलिस संबंधी शिकायतें शामिल रहीं। अधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से सुनवाई करते हुए लगभग 70 प्रतिशत आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष आवेदनों को आवश्यक स्थल निरीक्षण एवं दस्तावेजों की जांच के लिए चिन्हित किया गया है, जिनका नियमानुसार शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
शिविर के दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। संयुक्त शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिलता है, जिससे अनावश्यक भागदौड़ कम होती है और विवादों का त्वरित समाधान संभव हो पाता है।
शिविर में तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया, नायब तहसीलदार नरेंद्र बरोठिया, थाना प्रभारी विपिन मसिह, एएसआई सिसोदिया, राजस्व निरीक्षक अरुण मेघवाल, कस्बा पटवारी अर्जुन पाटीदार सहित क्षेत्र के सभी पटवारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने समन्वय के साथ आमजन की शिकायतों का निराकरण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त शिकायत निवारण शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होता है तथा प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होता है।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube