(विशेष संवाददाता)
1,7,2026
गांव देवरान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरागत श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ खेड़ा देव पूजन का आयोजन किया गया। गांव के समस्त युवा, बुजुर्ग एवं ग्रामीणजन ढोल-नगाड़ों की मंगल ध्वनि के बीच एकत्रित हुए और गांव के सभी देवी-देवताओं के स्थानों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया।
पूजन के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में अच्छी बारिश, समृद्ध फसल, सुख-शांति, खुशहाली एवं गांव की उन्नति की मंगलकामना की। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। गांव के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से चली आ रही यह परंपरा गांव की संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। मान्यता है कि खेड़ा देव के आशीर्वाद से गांव में सुख-समृद्धि बनी रहती है तथा प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा होती है। पूजन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
देवरान गांव का यह धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं के संरक्षण का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।
✍️ रिपोर्ट:
जर्नालिस्ट – दशरथ माली, चचोर





दशरथ माली चचोर









