चोरी के संदेह में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार, प्रेम प्रसंग की भी चर्चा; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

चोरी के संदेह में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार, प्रेम प्रसंग की भी चर्चा; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।
मनासा/कुकड़ेश्वर।
नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमली इस्तमुरार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। कथित चोरी के संदेह में एक युवक को पहले रस्सियों से बांधा गया, फिर लाठियों से बेरहमी से पीटा गया और उसके गले में जूतों की माला पहनाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चर्चा का माहौल है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक देर रात अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर चोरी का संदेह जताया और बिना पुलिस को सूचना दिए उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवक को खंभे से बांधकर मारपीट की गई, गले में जूतों की माला पहनाई गई और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। वायरल वीडियो में युवक के शरीर पर चोटों के निशान भी दिखाई दे रहे हैं, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।
घटना के बाद पीड़ित युवक ने कुकड़ेश्वर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, मामले के पीछे प्रेम प्रसंग होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट,, दशरथ माली

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube