ब्यूरो रिपोर्ट अजीमुल्ला खान
नीमच। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी थाना पुलिस एवं जवासा चौकी पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए किशनपुरिया और बोरखेड़ी क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 1000 लीटर लाहन (शराब बनाने का घोल) मौके पर ही नष्ट किया तथा 15 लीटर कच्ची शराब जब्त की।
पुलिस ने इस मामले में दो प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व सिटी थाना प्रभारी विजय सागरिया के निर्देशन में किया गया। अभियान में रुद्र प्रताप सिंह, अनिल धाकड़ सहित जवासा चौकी एवं सिटी थाना पुलिस का अमला मौजूद रहा।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।









