हरियाणा में यूट्यूबर गर्लफ्रेंड संग गिरफ्तार, 70 लाख की अफीम बरामद, कार पर फर्जी न्यूज स्टिकर लगाकर करते थे सप्लाईफतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

करते हुए एक यूट्यूबर और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 13 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपए आंकी गई है।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के नीमच निवासी ईश्वर लाल के रूप में हुई है, जबकि उसकी साथी सोना प्रजापति राजसेन की रहने वाली है। दोनों मध्य प्रदेश से अफीम लाकर हरियाणा के फतेहाबाद और सिरसा में सप्लाई करते थे।
एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि CIA रतिया की टीम NH-9 स्थित धांगड़ पुल के पास गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि आरोपी कार में नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर DL-3CBA-2461 नंबर की होंडा सिटी कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें अफीम बरामद हुई।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पुलिस चेकिंग से बचने के लिए कार के आगे-पीछे न्यूज पेपर का फर्जी स्टिकर लगा रखा था। इसके अलावा मुख्य आरोपी सोशल मीडिया पर सक्रिय था और अपने यूट्यूब चैनल के जरिए लोगों से संपर्क बनाता था।
पुलिस को आरोपी के पास से चार अलग-अलग आईडी कार्ड भी मिले हैं, जिन पर अलग-अलग फोटो लगी हैं, लेकिन नाम एक ही है। आरोपी के खिलाफ पहले भी पंजाब के बठिंडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उन्हें रिमांड पर लेकर नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच की जा रही है।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube