सत्यनारायण बैरागी की रिपोर्ट
भानपुरा – अखिल भारतीय संत समिति धर्म समाज पुजारी संघ भानपुरा की बैठक श्री तक्षकेश्वर महादेव मंदिर नावली पर रखी गई जिसमें तहसील के समस्त पुजारीगण उपस्थित रहे । बैठक का उद्देश्य पुजारी संघ को आगे बढ़ावा देना है साथ ही बैठक में अनेक बिंदुओ पर चर्चा की गई जिसमें पुजारी को आने वाली समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। भानपुरा पुजारी संघ तहसील अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने बताया कि पुजारी संघ का उद्देश्य सभी पुजारीयो को साथ लेकर आगे बढ़ाना एवं सभी पुजारी को एकजुट कर संगठन से जोड़ना और संगठन को नई ऊंचाई पर ले जाना है , वहीं गरोठ पुजारी संघ अध्यक्ष अशोक बैरागी ने बताया कि भविष्य में जल्द ही भव्य पुजारी सम्मेलन आयोजित करने को लेकर भी चर्चा की गई और साथ ही देश प्रदेश के समस्त साधु संतों को आमंत्रित कर दुधाखेड़ी माताजी में पुजारी सम्मेलन किया जाएगा । वहीं पुजारी संघ द्वारा भानपुरा तहसील विनोद कुमार शर्मा का भी शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया । बैठक में ताखाजी मंदिर पुजारी राकेश जोशी द्वारा बताया गया कि बैठक में सभी पुजारी ने अपने मत रखें , वहीं मंदिरों की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर भी बताया कि जमीनों पर जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है उन पर शासन को ध्यान देना चाहिए और मंदिरों की जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करवाना और समय-समय पर पुजारी की समस्या को दूर करना चाहिए।
बैठक में भानपुरा तहसील अध्यक्ष सियाराम शर्मा , गरोठ तहसील अध्यक्ष अशोक बैरागी, ताखाजी मंदिर पुजारी राजेश जोशी, कुंज बिहारी आचार्य भैसोदा , गोविंद थपुरोहित बड़ोदिया, लक्ष्मी नारायण पुजारी कंवला , भेरूलाल पुजारी ढाबला , लोकेश उपाध्याय भैसौदा , देवेंद्र शर्मा भानपुरा , जीवराज तिवारी कैथूली , सत्यनारायण बैरागी बाबुल्दा दिलीप पंचोली , लालचंद भारती, नवीन शर्मा , गोपाल व्यास श्रीनगर, अर्पित कुमार जोशी , कृष्णकांत जी व्यास कवला, मनीष कुमार ओझा संधारा , प्रहलाद दुबे भानपुरा, कमल बैरागी नीमथुर, गोवर्धन गोस्वामी केसौदा , शानू पारेक्षर भानपुरा आदि उपस्थित रहे ।









