रामपुरा में मातमी धुनो पर इमाम हुसैन की शहादत को किया यादनाना सलाम लीजियो शब्बीर जा रहे हैं नमः आंखों से ताजियों को अकीदतमंदों ने दी विदाईहुसैनी लंगर कमेटी ने किया 52 वे लंगर का आयोजनले लो शहीद ए आज़म ले लो सलाम हमारा बैंड की गमगीन धुन के साथ कर्बला की जानिब चला ताजियों का कारवां*10 दिनों से जारी था यादें हुसैन मनाने का सिलसिलारामपुरा में मोहर्रम पर्व हर्ष और उमंग क साथ मनाया गया

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

ब्यूरो रिपोर्ट अजीमुल्ला खान

रामपुरा नगर में मोहर्रम पर्व हर्षोल्लास उमंग के साथ मनाया गया इससे पूर्व 10 दिनों तक यादे हुसैन मनाने का सिलसिला जारी था गौरतलब है कि रामपुरा में मोहर्रम पर्व एक दिन बाद तक मनाया जाता है देखिए रियाज मंसुरी की यह रिपोर्ट
मदारबाग से शुक्रवार की रात्रि 11:00 बजे लगभग15 ताजियों का मुकाम उठा ताजियों का यह कारवां जुलूस के रूप में छोटा बाजार होते हुए आज प्रात: 5:00 बजे लालबाग पहुंचा जहां से दोपहर 2:00 बजे बैंड की मनमोहक धुन ले लो शहीदे आजम लेलो सलाम हमारा, नाना सलाम लीजियो शब्बीर जा रहे हैं बैंड की गमगीन धुन के साथ तथा शहिदाने कर्बला की शान में गमगीन मर्सीहो अखाड़ों के हैरतअंगेज कारनामों के साथ ताजियों का यह कारवां कर्बला की जानिब चला जिसमें हजारों स्त्री पुरुष बच्चे शामिल रहे आज शनिवार शाम 6:00 बजे गांधीसागर के बैकवॉटर एरिया कर्बला में ताजिए पहुंचें और पानी में उत्सर्जित किए गए गौरतलब है कि मोहर्रम की 1 तारीख से ही रामपुरा नगर में यादें हुसैन मनाने का सिलसिला जारी था जिसमें जगह-जगह गली मोहल्लों में लंगर दलीम शरबत का आयोजन किया जा रहा था वही 10 रोजा तकरीर का कार्यक्रम मदारबाग और मुल्तानी मोहल्ले में आयोजित किया गया जिसमें बाहर से आए उलेमा ए इकराम ने इमाम हुसैन की शहादत पर रोशनी डाली मोहर्रम के अवसर पर हुसैनी लंगर कमेटी की सरपरस्ती में असलम हुसैन नियारगर की तरफ से इस बार 52 वे लंगर सहभोज का सराहनीय आयोजन किया गया इस अवसर पर 2027 के लंगर की घोषणा दिलावर हुसैन नियारगर की तरफ से की गई वहीं 2028 में हुसैनी लंगर का आयोजन फकीरा भाई नियारगर की तरफ से करने की घोषणा भी की गई ! प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हजारों की संख्या में रामपुरा सहित बाहर से आए अकीदतमंद जायरिनों ने हुसैनी लंगर में भोजन ग्रहण किया
मोहर्रम के अवसर पर पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही वहीं विद्युत विभाग नगर परिषद का सराहनीय योगदान रहा हुसैनी कमेटी बड़ी कंधार द्वारा सभी विभागों का इस अवसर पर धन्यवाद और आभार प्रकट किया

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube