संवाददाता,,मनीष शर्मा बरडिया
बरडिया। क्षेत्र के एक बांध में डूबने से प्रभुलाल मीणा (42) पुत्र हीरालाल मीणा निवासी बरडिया की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। बाद में बांध की दूसरी ओर पानी में शव तैरता मिलने से मामले का खुलासा हुआ।
जानकारी के अनुसार प्रभुलाल मीणा के कपड़े और जूते बांध किनारे लावारिस अवस्था में मिले थे, जिसके बाद उनके पानी में डूबने की आशंका जताई गई। सूचना पर रठांजना थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची तथा जिस स्थान पर डूबने की संभावना थी वहां तलाश अभियान शुरू किया गया।
तलाश अभियान के दौरान बांध की दूसरी ओर मौजूद एक महिला को पानी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। महिला ने तत्काल इसकी सूचना मौके पर मौजूद गोताखोरों और पुलिस कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस एवं गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। बाद में शव की पहचान प्रभुलाल मीणा (42) पुत्र हीरालाल मीणा निवासी बरडिया के रूप में हुई।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
विजेंद्र सिंह, थानाधिकारी रठांजना ने बताया कि, “बरडिया निवासी प्रभुलाल मीणा के बांध में डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम एवं गोताखोरों को मौके पर भेजा गया था। संभावित स्थान पर तलाश अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बांध की दूसरी ओर एक महिला ने पानी में शव तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस एवं गोताखोरों ने शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान प्रभुलाल मीणा निवासी बरडिया के रूप में हुई। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।”
बांध किनारे मिले कपड़े और जूते। इसके बाद शुरू हुए तलाश अभियान के दौरान बांध की दूसरी ओर पानी में तैरता मिला प्रभुलाल मीणा का शव।









