रामपुरा में मानसून से पहले प्रशासन अलर्टआपदा प्रबंधन की मेगा मॉक ड्रिल SDRF ने दिखाया लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

रामपुरा। आगामी मानसून एवं संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशन में सोमवार को रामपुरा तहसील मुख्यालय पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भव्य मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व एवं नगर परिषद की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का जीवंत प्रदर्शन कर आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और समन्वय का अभ्यास किया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश सहित प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में एसडीएम किरण, एसडीओपी निकिता सिंह, होमगार्ड प्लाटून कमांडर युवराज सिंह चौहान, सहायक प्लाटून कमांडर पुष्पा सिंह पवार, तहसीलदार मृगेंद्र सिंह सिसोदिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार, थाना प्रभारी विपिन मसीह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के.एल. सूर्यवंशी, सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़, विधायक प्रतिनिधि दीपक मरच्या पार्षद संदीप धूलिया पार्षद प्रतिनिधि अमरलाल बाड़ोलिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। इसके पश्चात एसडीआरएफ एवं आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने जल दुर्घटना, बाढ़ एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंच-सरपंचों एवं कर्मचारियों को आपदा के समय सतर्कता, समन्वय एवं जनसहभागिता के महत्व से अवगत कराया। मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशासन ने संदेश दिया कि आपदा प्रबंधन केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही किसी भी संकट का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है।**

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube