आखिर कब थमेगा हादसो का सिलसिला अंधाधुंध दौड़ती खीमला प्रोजेक्ट की अनुबंधित बसे, हादसों को दे रही बढ़ावा

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

रामपुरा के समीप खिमला में चल रहे पावर प्रोजेक्ट निर्माण कार्य को कर रही कंपनियां जैसे ग्रीनको एलएनटी डीबीएल के द्वारा निर्माण स्थल सहित सड़क मार्ग पर आए दिन हादसे अंजाम दिए जा रहे हैं जिसमें अभी तक कई मजदूर घायल हुए हैं तथा कई मौत के मुंह में समा गए हैं इसी प्रकार सड़क पर भी इन कंपनियों की बसों तथा वाहनों द्वारा कई निर्दोष लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करते हुए उनको असमय ही काल के गाल में समा दिया गया है ऐसे में सरकार तथा स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन इनके द्वारा लापरवाही पूर्वक किए जा रहे हादसों को रोकने में नाकाम रहा है इसी तरह कल दिनांक 7 जून 26 रविवार को जहां ग्रीनको में कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरने पर 9 मजदूर घायल हो गए, वही ग्राम बेसला घाट पर ग्रीनको की अनुबधित बस द्वारा क्रासिंग के दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति जिसके पीछे एक महिला भी बैठी थी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक जीवन चौहान पिता गब्बा जी निवासी खीमला अतिथि शिक्षक और पीछे बैठी उनकी मौसी अंता बाई गंभीर रूप से घायल हो गए । जिसे ग्राम बेसला सरपंच प्रतिनिधि अमर रावत द्वारा तुरंत अपने पर्सनल विकल से सरकारी हॉस्पिटल रामपुरा लाया गया । जिसमे जीवन चौहान गंभीर घायल होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया । ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट की बसे बहुत तेज रफ्तार से चलती है जिन्हे किसी का भी खोफ नही । बसे भी अधिकतर अनफिट है । प्रशासन इस ओर ध्यान दे ओर एक एक वाहनों की जांच करवाई जाए । नहीं तो ग्रामीण एक जुट हो विरोध प्रदर्शन चक्का जाम करेंगे ।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube