*थाना नीमच सिटी पुलिस को मिली बडी सफलता,* *06 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचुरा , 150 ग्राम एमडी ड्रग्स व 01 पल्सर मोटरसायकिल वाहन जप्त, 03 आरोपी गिरफ्तार* माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में नशे के सौदागरों के विरूद्व अभियान चलाया जाकर नशे के सौदागरों के विरूद्व सख्त कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवल सिंह सिसोदिया एवं नपुअ महोदया नीमच सुश्री किरण चोहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरी. पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व मे पुलिस टीम थाना नीमच सिटी द्वारा अभियान के दौरान प्रभावी कार्यवाही कर अवैध डोडाचुरा व एमडी ड्रग्स की तस्करी करते 01 पल्सर मोटरसायकिल सहित कुल 03 आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । घटना का विवरण – पुलिस थाना नीमच सिटी द्वारा दिनांक 19.04.26 को नीमच-मनासा रोड पर करंट वाले बालाजी मंदिर के पास थाना नीमच सिटी पर वाहन चैकिंग की जाकर मालखेडा तरफ से एक संदेही पल्सर मोटरसायकिल आई, जो नाकाबंदी देखकर मोटरसायकिल पल्टा कर भागने का प्रयास किया, जो फोर्स की मदद से रोककर उनकी तलाशी के दौरान आरोपीयो के पेंट की जेब व बैग के अंदर भरा कुल 06 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व 150 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त की गई तथा आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार किया गया । मौके की गई कार्यवाही पूर्ण कर, थाना नीमच सिटी पर अपराध धारा 8/15,22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया व गिर. आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व एमडी ड्रग्स के स्त्रोतो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है । *नाम आरोपी* – 01. मोहम्मद अशरफ उर्फ बब्बु पिता मोहम्मद शकीर कुरेशी उम्र 20 साल निवासी अम्बेडकर कालोनी नीमच थाना नीमच केंट जिला नीमच 02. अजरखान उर्फ समीर पिता सरफराज खान पठान उम्र 24 साल निवासी मुलचंद मार्ग खारीकुआ थाना नीमच केन्ट जिला नीमच 03. फरदीन पिता तस्लीम खान पठान उम्र 24 साल निवासी शहाबुद्दीन बाबा की दरगाह के पास नीमच सिटी थाना नीमच सिटी*जप्त मश्रुका*- 06 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ पिसा हुआ डोडाचुरा किमती 20000 रूपये तथा 150 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स किमती करीब 15 लाख रूपये तथा एक काले रंग कि बजाज प्लसर मोटर सायकल नम्बर MP14MX 6047 किमती करीबन 50 हजार रूपये*सराहनीय कार्य* – उक्त कार्य में निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान थाना प्रभारी नीमच सिटी एवं पुलिस थाना नीमचसिटी व सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा ।
ब्यूरो रिपोर्ट,, दशरथ माली चचोर










