श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ श्रीमति कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन मे इंचार्ज थाना प्रभारी उनि भारत भाबर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 19-20.04.2026 को सउनि बाबुलाल डामोर मय फोर्स द्वारा वाहन चेकिंग के दोरान कार्यवाही करते हुए जय विर हनुमान मंदिर मंदसौर संजीत रोड काचरिया कदमाला चौपाटी पर से आरोपी सुखदेव पिता किशनाराम विश्नोई उम्र 29 साल निवासी रामदेव नगर गुजरवास खुर्द थाना बनाड जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे वाली महिन्द्रा XUV 300 कार क्रमांक MP18CA8642 से 08 प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 156.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांक 92/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण में गिरफ्तार शुदा आरोपी से उक्त अवैध डोडाचुरा के स्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।
नाम गिरफ्तारशुदा आरोपी
सुखदेव पिता किशनाराम विश्नोई उम्र 29 साल निवासी रामदेव नगर गुजरवास खुर्द थाना बनाड जिला जोधपुर राजस्थान सेवा
जप्त मश्रुका
156.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमती 234750 रुपये
महिन्द्रा XUV 300 कार क्रमांक MP18CA8642 कीमती 500000 रुपये
एक रियल मी कम्पनी का एंड्रोईड मोबाईल कीमती 5000 रुपये
रजिस्ट्रेशन क्रमांक MH12VZ3485 की दो नम्बर प्लेटें
पुलिस टीमः
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नारायणगढ मय पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।









