टाटा ट्रक कमांक पीबी 46 एम 8111 से 31 सफेद रंग के प्लास्टिक के कटटो में भरकर परिवहन किया जा रहा 610 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त करने में थाना जीरन को मिली सफलता
माननीय मुख्यमंत्री महोदय के प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री अंकित जयसवाल, पुलिस अधीक्षक जिला नीमच व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री किरण चौहान, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कुल 610 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व टाटा ट्रक कमांक पीबी 46 एम 8111 को पकडने मे सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 17.04.26 को थाना जीरन पुलिस द्वारा महु नीमच रोड हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के सामने आम रोड पर नाकाबंदी वाहन चेकिंग करते टाटा ट्रक कमांक पीबी 46 एम 8111 को रोकने का ईशारा किया ट्रक चालक अपने ट्रक का धीमा कर पास जाते उक्त ट्रक चालक तेज गति से भगाने लगा जिसे स्टॉपर लगाकर पुलिस सहायता केन्द्र के सामने रोका ट्रक चालक से नाम पता पुछते अपना नाम मनजिन्दरसिह पिता गुरचरणसिह पण्डोरी उम्र 47 साल निवासी तखतमाल थाना चबाड जिला तरण तारण पंजाब का बताया जिसके कब्जे वाली ट्रक की तलाशी लेते ट्रक के पीछे अजवाईन के पैकेट के नीचे छुपाया गया 31 सफेद प्लास्टिक के कटटो मे भरा 610 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जाकर आरोपी मनजिन्दरसिह के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया जाकर डोडाचूरा लाने ले जाने के स्त्रोत मे अनुसंधान किया जा रहा है। जप्ती :-
1-
31 प्लास्टिक के कट्टो में 610 किलोग्राम डोडाचूरा
2-
टाटा ट्रक क्रमांक पीबी 46 एम 8111
(कुल किमती 17,200,00/- रूपये)
आरोपी :- मनजिन्दरसिह पिता गुरचरणसिह पण्डोरी उम्र 47 साल निवासी तखतमाल थाना चबाड जिला तरण तारण पंजाब
उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक उमेश यादव थाना प्रभारी जीरन एवं पुलिस सहायता केन्द्र हर्कियाखाल पुलिस टीम का सराहनीय व उल्लेखनिय योगदान रहा है।









