भ्रष्टाचार की चपेट में पंचायत विभाग नहीं हो रहा नाला ओपन शिकायत का दौर जारी जनसुनवाई में कई बार आवेदन के बाद भी नहीं हो रहा समाधान मंगलवार जनसुनवाई में आमजन के साथ नहीं हो रहा न्याय जनसुनवाई में सिर्फ और सिर्फ फॉर्मेटी निभाई जा रही है, नीमच जिले की आम जनता को सिर्फ गुमराह किया जा रहा है एक ही व्यक्ति को शिकायत के लिए जनसुनवाई में 1 नवंबर 2025 से आज तक लगभग 8 से 10 बार जाने के बाद भी शिकायतकर्ता की शिकायत सही पाई जाती हैं फिर भी जिम्मेदार ग्राम पंचायत जनपद पंचायत जिला जनपद पंचायत में बैठे जिम्मेदार अधिकारीयों के पास शिकायती आवेदन जाने के बाद भी नजर अंदाज कर रहे हैं! कलेक्टर व जनपद सीईओ अमन वैष्णव द्वारा कई बार देखे गए शिकायती आवेदन के बाद भी नहीं हो रहा शिकायत पर कोई समाधान, संबंधित पंचायत के पीसीओ के बदले बदले से तेवर बताते हैं हम चद्दर सेट का कब्जा हटा रहे हैं! नाले से आपको क्या लेना देना जबकि मामला जल निकासी का और यहां आकर वह अपना पल्ला झाड़ने नजर आ रहे जी हां हम बात कर रहे हैं रामपुरा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चचोर की जहां स्थानीय निवासी द्वारा जहाँ तीन तीन नाले आपस में मिलकर एक बड़े नाले का रूप ले लेता है हैं उस जगह के नाले पर कब्जा कर छोटे पाइप डाल बंद कर ऊपर टीन सेट उतार कर नाले की निकासी कम कर दी गई तत्पश्चात शिकायत का दौर पिछले पांच माह से रामपुरा तहसील एसडीएम मनासा व नीमच जनसुनवाई में पिछले पांच माह से संचालित हैं शिकायत पर शिकायत पर आज तक नहीं हुआ कोई समाधान ऐसा प्रतीत होता है कि नीमच जिले के प्रशासन व्यवस्था भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी कब होगा आमजन के साथ न्याय या फिर इंतजार होगा बारिश का जिसमें शिकायतकर्ता के घर में बाढ़ जैसे हालात देखने के बाद कोई ठोस कदम उठाएंगे तब तक बहुत देर हो जाएगी क्यों नहीं कर रहे नाला खुला आखिर राजनीति के अभाव में या फिर भ्रष्टाचार की चपेट में आ चुके हैं जिम्मेदार ग्राम पंचायत से लेकर नीमच जिले कि जनपद पंचायत या फिर नीमच की राजनीति सक्रिय हो गईं , कब होगा नाला ओपन कब मिलेगा जल निकासी से निदान, 181 हेल्पलाइन का भी नहीं हो रहा उनके ऊपर कोई असर आखिर क्या खिचड़ी पक रही पंचायत विभाग़, के सरपंच, सचिव,पीसीओ और नाला कब्जा धारी के बीच
ब्यूरो रिपोर्ट,,दशरथ माली चचोर














