40 क्विंटल अवैध लकड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार बड़ी कारवाही

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 क्विंटल अवैध खैर की लकड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार ​मंदसौर। जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शामगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 40 क्विंटल अवैध खैर की लकड़ी से भरे एक पिकअप वाहन को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।​घेराबंदी कर पकड़ा गया वाहन​जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरौठ) श्रीमती हेमलता कुरील के मार्गदर्शन में शामगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उज्जैन-गरौठ 4 लेन मार्ग से लकड़ी की तस्करी की जा रही है।​सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने नाकाबंदी की और बोलेरो पिकअप (नंबर MP 12 GA 2146) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में भारी मात्रा में खैर की लकड़ी भरी पाई गई, जिसके संबंध में चालक कोई वैध दस्तावेज या परमिट पेश नहीं कर सका।​आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड​पकड़े गए आरोपी की पहचान अरबाज उर्फ अब्बू (21 वर्ष), निवासी अर्जुन नगर कॉलोनी, आगर (जिला आगर मालवा) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आदतन अपराधी है और उस पर पूर्व में भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं:​थाना डग (झालावाड़) में राजस्थान गोवंश अधिनियम के तहत मामला।​थाना कोतवाली (आगर मालवा) में चोरी और विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण।​अन्य धाराओं (294, 323 भादवि) में भी मामले दर्ज हैं।​वन विभाग को सौंपी गई लकड़ी​पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई पूरी करने के बाद जब्त लकड़ी और वाहन सहित आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग वृत्त गरौठ के सुपुर्द कर दिया है। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप डांगी, आरक्षक विशाल सिंह, आरक्षक चालक सुल्तान मोहम्मद एवं टीम की विशेष भूमिका रही।

ब्यूरो रिपोर्ट,,

अज्जीमुल्ला खान

9179319989

दशरथ माली

7582066951

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube