खिमला पावर प्लांट में दर्दनाक हादसा: एलएनटी के सुपरवाइजर की मौत, मुआवजे व सुरक्षा मांगों को लेकर हंगामा

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

ब्यूरो रिपोर्ट आवेश खान

रामपुरा क्षेत्र स्थित खिमला पावर प्लांट में एक दर्दनाक हादसे में एलएनटी कंपनी के सुपरवाइजर की मौत हो गई। मृतक की पहचान एहसान उल हक (25 वर्ष), निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है, जो प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम वह प्लांट की करीब 6 मंजिला ऊंची दीवार पर प्लेट ठीक करने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान वहां सुरक्षा के लिए सेफ्टी जाली नहीं होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद शनिवार सुबह कंपनी के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। मजदूरों ने काम बंद कर दिया और प्लांट परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई। कर्मचारी मुआवजा, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग को लेकर अड़े रहे।
सूचना मिलते ही रामपुरा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मजदूरों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई और मांगों पर विचार का आश्वासन दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ।
पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव का रामपुरा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और उसे उसके गृह राज्य पश्चिम बंगाल भेजा गया है।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube