ब्यूरो रिपोर्ट आवेश खान✍️
रामपुरा। सकल लखेरा लक्षकार पंच रामपुरा की सामान्य बैठक रविवार, 22 मार्च को चेना कुशला माता मंदिर पर संपन्न हुई, जिसमें समाज की एकजुटता और आगामी आयोजनों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 8 व 9 मई 2026 को आयोजित होने वाले चेना कुशला माता उत्सव की रूपरेखा तय की गई और इस भव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु विस्तार से चर्चा की गई। सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से संरक्षक लीलाकृष्ण सोलंकी, अध्यक्ष शैलेंद्र केथुनिया (रामपुरा), महामंत्री मनीष भाटी (मनासा) एवं कोषाध्यक्ष आकाश भाटी (आतरी माता) द्वारा कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से विस्तार किया गया। कार्यकारिणी विस्तार के तहत उपाध्यक्ष पद पर मधुर सोलंकी (नीमच), भवानीशंकर (रामगंजमंडी) व कमल सोलंकी (रामपुरा) को मनोनीत किया गया। वहीं राजेश लक्षकार (जीरन) को सचिव, कपिल केथुनिया (झालावाड़) को संयुक्त सचिव, राजू चौहान (बाबुलदा) को सहसचिव तथा नवीन चौहान (कुकड़ेश्वर) को उप-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन की मजबूती के लिए पिंटू केथुनिया (मंदसौर) व हेमंत चौहान (नारायणगढ़) को संगठन सचिव, अनिल कैथूनिया (सरवानिया महाराज) को प्रवक्ता एवं गोपाल केथूनिया (रामपुरा) को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश केथूनिया एवं मध्यप्रदेश लखेरा समाज के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज उत्थान हेतु अपना मार्गदर्शन दिया। बैठक के पश्चात सभी सदस्यों द्वारा माताजी की आरती की गई।









