कुकड़ेश्वर खुदकुशी का मामला क्या है सुसाइड नोट का राज जांच में जुटी पुलिस

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

नीमच जिले के मनासा तहसील के अंतर्गत कुकडेश्वर में युवक की खुदकुशी, सोशल मीडिया पर छोड़ा सवालों से भरा नोट,पत्नी पर गंभीर आरोप, कुछ नामों का भी जिक्र सुसाइड नोट की सच्चाई और कारणों की जांच में जुटी पुलिस नीमच, जिले के कुकडेश्वर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संजय पिता कारूलाल कुशवाह 28 वर्ष निवासी चपलाना के रूप में हुई है।थाना प्रभारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंखे से लटके शव को नीचे उतारकर पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मनासा के शासकीय अस्पताल भेजा गया कुछ तथ्य बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। वहीं, मृतक द्वारा आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर एक कथित सुसाइड नोट भी वायरल होने की जानकारी सामने आई है, जिसे उसने अपनी डीपी पर भी लगाया हुआ था।-सुसाइड नोट,,,बताया जा रहा है कि वायरल हो रहे कथित सुसाइड नोट में युवक ने अपनी मौत का स्पष्ट कारण तो नहीं लिखा है, लेकिन कुछ लोगों को जिम्मेदार जरूर ठहराया है। साथ ही अपनी पत्नी पर आरोप लगाए हैं.पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुसाइड नोट की सत्यता और उसमें लिखी बातों की जांच की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी

,,ब्यूरो रिपोर्ट,, दशरथ माली चचोर

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube