नीमच में महिला शक्ति का जलवा, महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्माननीमच। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद पंचायत नीमच में महिला एवं बाल विकास विभाग का कार्यक्रम जोश और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। मंच से महिलाओं को “अपनी ताकत पहचानो और आगे बढ़ो” का संदेश दिया गया।जनपद अध्यक्ष शारदा धनगर, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल और भाजपा नेत्री ममता नागदा ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं और समाज की मजबूत नींव बन रही हैं।कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। गीत-कविताओं और प्रेरक बातों के बीच महिलाओं ने भी अपनी एकजुटता और हौसले का दम दिखाया।
ब्यूरो रिपोर्ट,,, दशरथ माली
चीफ एडिटर
अज्जीमुल्ला खान,,, दशरथ माली

9179319989……7582066951









