ब्यूरो रिपोर्ट अकरम अंसारी
इनायतपुरा, रामपुरा (मध्य प्रदेश):
रमज़ान के पाक महीने में आस्था की एक खूबसूरत तस्वीर इनायतपुरा से सामने आई है। यहाँ 7 वर्षीय मोहम्मद अजमल अंसारी ने इस छोटी सी उम्र में अपना पहला रोज़ा पूरी अकीदत के साथ मुकम्मल किया।
कड़ी धूप और भूख-प्यास के बावजूद नन्हे अजमल का हौसला डगमगाया नहीं। दिन भर अल्लाह की इबादत करने के बाद शाम को परिवार के साथ इफ्तार किया। अजमल की इस उपलब्धि पर परिजनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें दुआओं और मुबारकबाद से नवाज़ा।













