ब्यूरो रिपोर्ट सत्यनारायण बैरागी
भानपुरा-श्रीमती कमला सकलेचा ज्ञान मंदिर मे तीन दिवसीय अभिभावक क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय की सचिव प्रतिभा सकलेचा, चेयरपर्सन नीति मोदी, प्राचार्य उपस्थित रहे। मैच के प्रारंभ में खिलाड़ियों का विद्यालय के खेल प्रशिक्षक ललित किशोर शर्मा एवं दारा सिंह ने सभी मेहमानों से परिचय करवाया। अभिभावकों की कुल छह टीम बनाई गई थी, जिसमें रॉयल टीम विजेता रही। रॉयल टीम के कप्तान डीएस मीणा ने पूरी टीम के साथ ट्रॉफी प्राप्त की। उपविजेता गोल्डन स्ट्राइकर्स रही। इसमें पंकज मांदलिया, डीएस मीणा, रणधीर सिंह चंद्रावत, मनोज कच्छावा, राकेशशर्मा, जितेंद्र सिंह, अरविंद काला, सावन मोदी, नमन कथूरिया ,सूर्य प्रकाश भट्ट, नीरज राठौर, संजय धाकड़, विमल चौहान ,शाहनवाज खान, कपिल सोनी ,हुसैन घड़ीवाला, धर्मेंद्र कोरिया, हर्षवर्धन चोरडिया, अतुल तिल्लानी, सुरेंद्र काला, विवेक विजयवर्गीय, नसीम अहमद, निलेश कुमार, रूपेश जैन, बृजेश गोड़, गोविंद सिंह, आनंद गुप्ता, विजय राठौड़, एवं विकास मेघवाल सहित कई और अभिभावकों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय की सचिव प्रतिभा सकलेचा ने सभी प्रतियोगियों को खेल के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ समय निकालने और प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।










