ग्राम मजीरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

ग्राम मजीरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गांव की मुख्य सड़कों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई तथा एकत्रित कचरे का सुरक्षित निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने ग्रामीणजनों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ गांव–स्वस्थ गांव का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजसेवी गोपाल जी गुर्जर ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवा समाज सेवा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बलराम सोनी ने स्वयंसेवक को बधाई देते हुए कहा कि यह शिविर युवाओं में सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है
वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. जेड एच बोहरा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल मंत्र “मैं नहीं, आप” स्वयंसेवकों को समाज से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ.भरत कुमार धनगर ने कहा कि ऐसे अभियानों से स्वयंसेवकों में अनुशासन, टीम भावना एवं सामाजिक जिम्मेदारी का विकास होता है। उन्होंने ग्रामीणजनों से भी अपील की कि वे गांव को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में स्वयंसेवकों का सहयोग करें।
स्वच्छता अभियान में एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ ग्रामीणजनों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे पूरे ग्राम में स्वच्छता एवं जागरूकता का सकारात्मक वातावरण बना। ग्राम पंचायत मजीरिया के सरपंच श्री देवीलाल जी माली ने सभी स्वयंसेवको की सराहना की
बौद्धिक सत्र कार्यक्रम के अंतर्गत वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह सोलंकी ने अपने वक्तव्य कहा कि जंगल, जल और वन्य जीव आपस में एक-दूसरे से जुड़े हैं। यदि वन्य जीव सुरक्षित रहेंगे तो पर्यावरण संतुलित रहेगा और मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों एवं युवाओं से अपील की कि वे वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहें कार्यक्रम में वनरक्षक घनश्याम जी गोयल ,डॉ. अर्चना आर्य,डॉ. महेश चांदना ,डॉ. बद्रीलाल भाटी, डॉ. योगेश पंजाबी,डॉ.शरद शर्मा डॉ . किरण अलावा उपस्थित रहे.

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube