भानपुरा-श्रीमती कमला सकलेचा ज्ञान मंदिर में पूरे उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण विद्यालय के पूर्व छात्र एवं हाल ही में सीए बने अपार जैन ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हैं उन्होंने 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्रों को कॉमर्स विषय के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। कार्यक्रम का प्रारंभ, मार्च पास्ट, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक नृत्य एवं गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विज्ञान विषय में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने पर विद्यालय के एक और पूर्व छात्र एवं भारतीय रेल सेवा में कार्यरत सुनील सागित्रा द्वारा उनके दादाजी स्वर्गीय धन्ना लाल जी सागित्रा की पुण्य स्मृति में दो छात्रों कृतिका गुलगामा एवं पराग भानपिया को नकद 10- 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। उल्लेखनीय है कि सुनील जब विद्यालय के वार्षिक उत्सव में आए थे तो उन्होंने इन पुरस्कारों की घोषणा की थी। पुरस्कार प्रदान करने के लिए उनके पिता एवं पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष राधेश्याम सागित्रा विद्यालय के मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य जोबी के सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाऐं उपस्थिति रही। कार्यक्रम के पश्चात शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच में एक क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। अंत में विद्यालय के शिक्षक एवं पीआर ओ अशोक व्यास ने सभी अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, एवं मुख्य एवं विशेष अतिथि का हृदय से धन्यवाद किया। विद्यालय की चेयरपर्सन नीति मोदी ने भी सभी विद्यार्थियों, शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं आगंतुकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
श्रीमती कमला सकलेचा ज्ञान मंदिर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
By starhindinewslive@gmail.com
Published On:










